पंचांगNow

परिचय

यह site क्या है

PanchangNow एक ऐसी site है जो कैलेंडर और समय बताती है। यह हर शहर के अपने सूर्योदय के अनुसार रोज़ का पंचांग निकालती है: तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त, राहु काल, चौघड़िया और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

यह भविष्यवाणी करने वाली site नहीं है। यहाँ न कुंडली है, न कुंडली मिलान, न दोष-विचार, न उपाय, न रत्न की सलाह — और कभी नहीं होगी। यह मैंने जानबूझकर तय किया है।

मैं कौन हूँ

लोकेश राठौर

मैं लोकेश राठौर हूँ। यह site मेरी है और मैं ही इसे बनाता और चलाता हूँ। कोई कंपनी नहीं, कोई टीम नहीं।

यहाँ आने वाला हर संदेश मैं खुद पढ़ता हूँ: contact@panchangnow.com

यह site क्यों बनाई

पंचांग की ज़्यादातर site यह नहीं बतातीं कि उन्होंने किस तरीके से गिना। कौन सा ayanamsa लिया, सूर्योदय की क्या परिभाषा रखी, किस ephemeris से गिना। मुझे यह अखरता था, इसलिए मैंने तय किया कि जो site मैं बनाऊँ वह यह सब खुलकर लिखे।

मेरा पूरा तरीका यहाँ लिखा है, और जहाँ मेरा समय दूसरे पंचांगों से अलग आता है, वहाँ कारण भी लिखा है।

अभी क्या अधूरा है

मैंने शुरुआत जानबूझकर छोटी रखी है। त्योहारों में अभी सिर्फ़ करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ हैं। इनके पन्ने छापने से पहले मैंने हर त्योहार के कई शहरों की, और अक्टूबर 2026 में जोड़े गए हर शहर की, तारीख और समय एक बड़े प्रचलित पंचांग से मिलाए; ब्योरा गणना कितनी सही है पर है। मुहूर्त की तारीखों की सूची और बाकी बड़े त्योहार अभी नहीं हैं। रोज़ के पन्नों पर कुछ मासिक व्रत दिखते हैं; हर व्रत छापने से पहले मैंने 10 शहरों में उसकी पूरे साल की तारीखें एक बड़े प्रचलित पंचांग से मिलाईं, और वह सिर्फ़ उन्हीं सालों में छपता है जिनकी सूची मिलाई जा चुकी है। जो अभी नहीं जाँच पाया (जैसे विनायक चतुर्थी), वह नहीं छपता। हिन्दी के अलावा अभी गुजराती में चौघड़िया है, और English में भारत के बाहर के शहरों के पन्ने और कुछ शहरों का राहु काल। जो मैं अभी ठीक से नहीं कर सकता, उसे मैं छापता नहीं। शहर और पन्ने तभी जोड़ता हूँ जब उनकी गणना जाँच चुका होऊँ।

← सभी शहरों का पंचांग